गाने सुनते समय चाबी पर हाथ लगने से कार स्टार्ट होकर कुएं में गिरी, चचेरे भाइयों की मौत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के पीपाड़ इलाके में साथीन रोड स्थित बागडिया बेरा पर मंगलवार शाम एक कार कुएं में गिर गई, जिससे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। कार गलती से स्टार्ट होकर 180 फीट गहरे कुएं में जा गिरी थी, जिससे एक मासूम व बीए में पढ़ने वाले उसके चचेरे भाई की जान चली गई।

कुएं में भरा था 15 फीट पानी

कुएं में भरा था 15 फीट पानी

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय खुशालराम पुत्र जगदीश माली व ढाई वर्षीय मासूम पृथ्वीराज पुत्र महेंद्र खड़ी कार में गाने सुन रहे थे। तभी चाबी पर हाथ जाने से गाड़ी चालू हो गई। रोकने के प्रयास में अनियंत्रित होकर घर से 40 फीट दूर खुले पड़े 180 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। कुएं में 15 फीट के आसपास पानी भरा था। कुएं में धमाके के साथ कार के गिरते ही घरवाले बाहर भागे। कार को नहीं देख वे कुएं की तरफ गए।

 क्रेन की मदद से कार को निकाला बाहर

क्रेन की मदद से कार को निकाला बाहर

सूचना मिलने पर नगरपालिका दमकल वाहन, दो क्रेन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। दो व्यक्तियों को नीचे उतारकर कार को क्रेन के तारों के सारे बांधा कर बाहर निकलने का प्रयास किया गया, मगर रस्सी टूट जाने से कार को बाहर नहीं निकाला जा सका। फिर पंप लगाकर को कुएं के पानी को तोड़कर बाहर निकालने की कोशिश की गई। उसमें भी सफलता नहीं मिली।

 कार में फंसे मिले चचेरे भाई

कार में फंसे मिले चचेरे भाई

बाहर निकालने के सारे प्रयास असफल होने के पश्चात जोधपुर एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया। जिस पर टीम 9:30 बजे के आसपास पीपाड़ पहुंची व निकालने के प्रयास शुरू किए गए। रात सवा दस बजे टीम ने कार को बाहर निकाला और कार में फंसे मासूम व अन्य व्यक्ति को पीपाड़ अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+