कोरोना काल में एक ऐसी बारात दूल्हा और बारातियों ने मास्क लगाए, घोड़ी को भी Mask पहनाया

जोधपुर। कोविड-19 के बर्थडे संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी की है। त्योहारों की सीज़न के बाद संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है तो वहीं संक्रमण के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं।

Corona epidemic guide line is being followed in marriage on Devauthani Ekadashi in Jodhpur

जोधपुर डीसीपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जोधपुर शहर में देवउठनी एकादशी के दिन करीब 500 शादियां हैं। ऐसे में मंडप सजाने वाले, मैरिज गार्डन फोटोग्राफर व फूल वाले सहित उन परिवारों को भी पाबंद किया गया है कि 100 से ज्यादा मेहमानों को नहीं बुलाए और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो चालान भी काटा जाएगा, जिसका जुर्माना 25 हजार रखा गया है।

जोधपुर में शादियों के दौरान एक बारात सड़क पर दिखी। उस बारात में सभी बारातियों ने मास्क लगा रखा था और घोड़ी पर बैठे दूल्हा ने भी मास्क लगाया हुआ था। खासतौर से बारात में जिस घोड़ी पर दूल्हा बैठा था। उस घोड़ी को भी मास्क लगाया गया और जैसे ही नाच गाना हो रहा था तो सब लोग नाच गाने के साथ अपने मास्क का भी ख्याल रख रहे थे। क्योंकि अब सबको पता चल गया है कि जब तक वैक्सीन नहीं बनती तब तक मास्क लगाना अनिवार्य है।

जोधपुर जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ओर से अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। टीमें लगातार मैरिज गार्डन और जहां जिस एरिया में शादी है। उन घरों में जाकर पता कर रही है कि कोरोना महामारी की गाइड लाइन की पालना हो रही है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+