भाजपा नेता शहनवाज हुसैन का जोधपुर दौरा, बोले- राजस्थान में उद्योग उजड़ रहे, महिला अपराध बढ़ रहे

जोधपुर, 9 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन बुधवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की और अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

BJP leader

भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने बिहार के उद्योग मंत्री के रूप में अपने दायित्व को चुनौती वाला बताया और कहा कि भाजपा ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी उसे बेखूबी निभा रहे हैं। बिहार में उद्योग लगाकर दिखाने के लिए भाजपा ने कहा तो उन्होंने कोरोना का हाल में सबसे ज्यादा उद्योग बिहार में लगवाए हैं आज बिहार के पास सबसे बड़ी स्किल फ़ौज है।

शहनवाज ने कहा कि देश और दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती कीमतें चुनौती बनी हुई है। इथोलोन को पेट्रोलियम पदार्थों में मिलाने का काम किया जाता है और वे बिहार में जो लोन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। वहां का मक्का और चावल से इथेलोन बनाकर इसे एक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

शहनवाज हुसैन ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राजस्थान में उद्योग उजड़ रहे हैं। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तो वहीं बेरोजगारी भी राजस्थान में तीव्र गति से बढ़ रही रही है।

शहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बाहें चढ़ा-चढ़ाकर किसानों की कर्ज माफी की बात चुनाव के दौरान कह रहे थे। अब कहां गई उनकी कसमें और वादे। शायद यह गीत भी कांग्रेस के लिए ही बनाया गया था।

कांग्रेस का इतिहास है कि वह वादा खिलाफी करती आई है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का चिराग बुझता हुआ नजर आ रहा है। अब देश में कांग्रेस की सरकार तलाशने में भी नहीं मिलती कांग्रेस को देखना होगा कि क्या खता उन से हुई यूपी में भी कांग्रेस जीरो पर आउट होने वाली है। कांग्रेस ने लगातार हैट्रिक बनाई है और तीन राज्यों में हीरो का आंकड़ा छुआ है।

लगभग 20 साल पहले के अपने जोधपुर प्रवास के बारे में बताते हुए शहनवाज हुसैन ने कहा कि उनके प्रवास के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू भी यहां रुके थे और फ्लाइट में लिफ्ट मांगी लेकिन जब वे मोदी को गाली दे रहे थे और इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू सिद्धू से दूरिया बड़ी है।

उत्तर प्रदेश चुनाव के बारे में बोलते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अखिलेश यादव के पास आज का दिन है। वह हार स्वीकार कर सकते हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद ईवीएम पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है।

अखिलेश यादव ने और चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार होने वाली है। अखिलेश यादव को चाहिए कि वह ईवीएम पर रोना बंद करें। 5 साल तक अखिलेश यादव घर में आराम फरमाते रहे। उत्तर प्रदेश गोवा मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। वहीं, पंजाब में भी बिना भाजपा की सरकार नहीं बन पाएगी।

ममता बनर्जी के बारे में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दीदी हर जगह फुटबाल लेकर पहुंच जाती है। वेस्ट बंगाल में टूटे पैर से खेली और सहानुभूति से जीत गई। ममता बनर्जी पर अपने शब्दों से हमला करते हुए शहनवाज हुसैन ने कहा कि ममता जी पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई और आप भाजपा को दंगा पार्टी कहती है।

रूस यूक्रेन युद्ध के बारे में बोलते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी ग्लोबल लीडर बनकर उभरे हैं। देश के प्रधानमंत्री पर सबको गर्व होना चाहिए। रूस और यूक्रेन भी वार में दोनों देशों के नेता मोदी से बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+