संत का हनीट्रैप: महिला ने बीयर पिलाकर बनाई डर्टी पिक्चर, फिर मांगे 10 लाख रुपए
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में हनी ट्रेप का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संत को अपने जाल में फंसा लिया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर दस लाख रुपए मांग कर डाली। पीडित संत बाड़मेर का रहने वाला है।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर संत की डर्टी पिक्चर बना ली। विरोध करने पर मारपीट भी की। उसके पास से दो एटीएम कार्ड और गाड़ी की चाबी छीन ली। आरोपियों ने संत से दस लाख रुपए की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने संत को छोड़ दिया। घटना के बाद संत सीधे थाने पहुंचे और तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने संत का मेडिकल चेकअप कराकर सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications