राजस्थान में बड़े अफसर को गोली मारने की कोशिश, सामने खड़े युवक ने 3 बार दबाया ट्रिगर

Jodhpur News, जोधपुर। राजस्थान में एक अधिकारी के जान लेने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जोधपुर के भोपालगढ़ की है। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ विकास अधिकारी (Bhopalgarh BDO) त्रिलोक राम दया को शुक्रवार सुबह गोली मारने का प्रयास किया गया है। गनीमत यह रही कि वे बच गए। बीडीओ को किसने और क्यों मारने का प्रयास किया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

Attempt to shoot Bhopalgarh BDO in Jodhpur District

जोधपुर ग्रामीण एएसपी रघुनाथ गर्ग ने बताया कि भोपालगढ़ पंचायत समिति परिसर में बने विकास अधिकारी के सरकारी आवास पर शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हेलमेट पहने एक युवक ने घंटी बजाई। विकास अधिकारी त्रिलोक राम ने दरवाजा खोला तो पिस्तौलनुमा हथियार उनकी तरफ तानकर तीन बार ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली नहीं चली। यह देखकर BDO त्रिलोक राम अपने आवास के अंदर भाग गए।

jodhpur police

हमलावर युवक भी पंचायत समिति की बाउंड्री वाल फांद कर मोटरसाइकिल पर सवार हो भाग निकला। उस समय पंचायत समिति के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। विकास अधिकारी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान का प्रयास कर रही है।

इधर, जोधपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले बॉडी कैमरे

जोधपुर। ट्रैफिक पुलिस को लेकर आए दिन भ्रष्टाचार के किस्से सुनने को मिलते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एसीपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरा दिया गया है। बॉडी कैमरे में व्यक्ति की गाड़ी रुकवाने पर उसको उसकी वार्तालाप तक के फोटो के साथ वीडियो भी बनेगा। इससे यदि कोई व्यक्ति झूठ बोलेगा तो इस कैमरे से पकड़ा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के बॉर्डर इलाके Jaisalmer में बढ़ गए 'पागल', ये पाक जासूस हैं या कोई और?

जोधपुर ट्रैफिक एसपी निर्मला विश्नोई ने बताया कि यह बॉडी कैमरे उन जगहों के ट्रैफिक हवलदार को उपलब्ध करवाए गए हैं, जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इससे पुलिस की छवि आम लोगों में बरकरार रह सके। एसपी ने बताया कि पूरे जोधपुर शहर में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं, जिनसे स्पष्ट रिकॉर्डिंग होती है। 28gb इसकी बैकअप मेमोरी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+