जोधपुर में Amazon के कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूटे लाखों रुपए, यूं लग गई थी एजेंट की जिंदगी दांव पर
जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले में बदमाशों ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के एक एजेंट को फिल्मी स्टाइल में लूट लिया। कार में सवार होकर आये बदमाश उस एजेंट से लाखों रुपए से भरा बैग छीनकर ले गए। वारदात जोधपुर में एम्स के सामने व बासनी इंडस्ट्रीज एरिया की गली नंबर आठ में बीती रात को हुई। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को मामले की आरंभिक जांच में कुछ बात पर संदेह होने पर वह शिकायतकर्ता व अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बासनी पुलिस के अनुसार राईकाबाग पुराना पुलिस लाइन के पास रहने वाला हेमंत पुरी पुत्र रामपुरी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। रुपयों का कलेक्शन कर कंपनी के बैंक अकाउंट में रुपए जमा करवाता है।
सोमवार देर रात वह कलेक्शन के 8 लाख 18 हजार रुपए बैग में डालकर बाइक से एम्स के चार नंबर गेट के सामने बासनी इंडस्ट्रीज एरिया की आठ नंबर गली से निकल रहा था। इस दौरान गली में एक कार उनके साथ चलने लगी कार में सवार बदमाशों में से एक में कार की खिड़की से बैग छीनने का प्रयास किया तो एजेंट असंतुलित होकर गिर गया लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ी। ऐसे में वह रोड पर करीब 50 फीट तक घसीटता रहा। इसके बाद बैग की स्ट्रिप टूटने के बाद बदमाश रुपए से भरा बैग लेकर कार से भाग गए। पुलिस ने लूट की सूचना मिलते ही देर रात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications