जोधपुर छात्रसंघ चुनाव 2019 में हथियारों वाला यह छात्र नेता है ABVP प्रत्याशी, महंगा पड़ा खतरनाक शौक

जोधपुर। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव 2019 के चंद दिन शेष रह गए हैं। चुनाव प्रचार जोरों पर है। छात्र नेताओं ने चुनावी चौसर बिछा रखी है। हर दांव-पेंच आजमा रहे हैं। इस बीच राजस्थान के छात्र नेता सुनील बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव 2019 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) से संयुक्त महासचिव पद प्रत्याशी सुनील बिश्नोई पर हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने का आरोप है।

ABVP Candidate Sunil bishnoi arrested During JNVU Student union election 2019

रातानाडा पुलिस थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह के अनुसार जोधपुर छात्रसंघ चुनाव में 27 अगस्त को मतदान है। जोधपुर के खेड़ी सालवा गांव में विष्णु की ढाणी निवासी एबीवीपी के संयुक्त महासचिव पद प्रत्याशी सुनील बिश्नोई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी, जिनमें वो हथियार थामे हुए था। इस बारे में पूछताछ व जांच के लिए उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार पुलिस थाने लाया गया। उसके पास कोई हथियार नहीं मिला।

जांच में सामने आया कि किसी मित्र या परिचित के लाइसेंस वाले हथियारों के साथ उसने फोटो खिंचवाए थे और वो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। इस संबंध में संभावित जगहों पर तलाशी भी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुनील को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

ABVP Candidate Sunil bishnoi arrested During JNVU Student union election 2019

यह वीडियो भी हुआ वायरल

एबीवीपी प्रत्याशी सुनील बिश्नोई की हथियारों वाली तस्वीरों से पहले जोधपुर छात्रसंघ चुनाव का एक वीडियो भी वायरल हो चुका है, जिसमें में कुछ छात्र एक गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए दिख रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में छात्र पुलिस अधिकारियों से मारपीट भी करते नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो जोधपुर के ओल्ड कैंप के बाहर का बताया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+