बिलाड़ा में दिखेगा 111 फीट ऊँचा राष्‍ट्रीय ध्‍वज, तिरंगा फहराने से राष्ट्रीय भावना पैदा होती है- मंत्री शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat Jodhpur MP : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा लहराने से राष्‍ट्रीय की भावना पैदा होती है। लोगों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आमजन के लिए जल के योजनाओं को घर-घर नल का कनेक्शन कर रहे हैं। जसवंत सागर बांध पुनर्भरण के लिए राजस्‍थान सरकार इसका प्रस्‍ताव भेजें। उसको पास कराने की हमारी गारंटी है।

gajendra singh shekhawat

केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर के बिलाड़ा में जय श्री कृष्ण मानव हितार्थ सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित 111 फीट तिरंगा और एंबुलेंस के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्‍बोधित कर रहे थे। मंत्री शेखावत ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने यह भी कहा कि सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। मोदी सरकार की सभी योजनाएं घर-घर तक पहुंचे इसी मकसद से केंद्र सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर घर शौचालय और आवास बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है और महिलाओं के लिए गैस सिलेंडर दिए गए हैं।

gajendra singh

कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली की ट्रेन पकड़ने के लिए मारवाड़ जंक्शन रवाना हो गए। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह शेखावत का संस्था के सदस्यों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने 111 फीट तिरंगा के सर्किल का अवलोकन किया।

कार्यक्रम को पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक हीराराम मेघवाल, पूर्व विधायक अर्जुन गर्ग ने भी सम्‍बोधित किया। इन जनप्रतिनिधियों ने गजेन्द्र सिंह शेखावत से जसवंत सागर बांध को पुनर्भरण की मांग की और बिलाड़ा रेल लाइन जोड़ने की मांग की। कार्यक्रम के पूर्व संत कृपाराम महाराज व संत ताजाराम महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+