पकड़ा गया जोधपुर का 'जेम्स बॉण्ड', 007 गैंग बनाकर हथियारों संग डांस करके फैला रहा था दहशत, Video
जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में हथियारों के साथ डांस करने वाली 007 गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जोधपुर पुलिस ने 007 गैंग के कथित सरगना अशोक जाखड़ पकड़ा है। इसके पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जोधपुर में हाल ही सक्रिय हुए 007 गिरोह के तार लॉरेंश बिश्नोई गैंग से भी जुड़े हुए हैं।

हॉलीवुड फिल्मों के जेम्स बॉण्ड 007 के नाम से जोधपुर में पिछले कई दिन से सक्रिय बदमाशों की यह नई गैंग सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व तस्वीरें से पुलिस के लिए चुनौती बन रही थी। गैंग ने हथियारों व लग्जरी गाड़ियों के साथ डांस करते हुए के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रखे थे।

जोधपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि अपराधियों की गैंग 007 के वीडियो व तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी धर पकड़ के लिए आठ टीमें बनाई गई। टीम ने बदमाशों के संभावित ठिकानों पर पिछले कई दिन से दबिश दे रही थी। अब गैंग के सरगना बताए जा रहे अशोक जाखड़ को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।

जोधपुर डीएसपी जसराम ने बताया कि जोधपुर के करीब 17 बदमाशों ने 007 गैंग के नाम से गैंग बना रखी है। इस गैंग की खासियत है कि यह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ अपने डांस के वीडियो अक्सर अपलोड करके दहशत फैलाती है। इन बदमाशों के खिलाफ बैंक, लूट, डकैती और हत्या जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। जोधपुर पुलिस ने इन पर दो हजार रुपए का इनामी पर रखे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications