Biathlon में गांव की बेटी ने पहली बार हरियाणा को दिलाया मेडल, फतह कर चुकीं सबसे ऊंची चोटी

जींद। गांव सुदकैन खुर्द की बेटी विकास राणा अपनी बुलंदियों पर पहुंचकर छा गईं। उन्होंने 'नेशनल विंटर बैथलॉन गेम गुलमर्ग 2022' में ब्रॉन्ज़ जीता है। इस खेल में हरियाणा को पहली बार मेडल मिला है। इसलिए, राणा की जीत पर पूरा गांव खुश है और उन्हें बधाइयां दे रहा है।

विकास राणा ने जीता ब्रॉन्ज

विकास राणा ने जीता ब्रॉन्ज

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी विकास राणा को बधाई दी है। खट्टर ने ट्वीट किया, "हरियाणा की बेटी विकास राणा को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" वहीं, हरियाणा के एक मंत्री ने बताया कि, हरियाणा पहली बार मेडल जीता है। राणा ने इस खेल (नेशनल विंटर बैथलॉन गेम गुलमर्ग 2022) में अपना बेहतर प्रदर्शन किया। उसकी उपलब्धि पर हम गौरवान्वित हैं।

सुदकैन खुर्द की बेटी हैं

सुदकैन खुर्द की बेटी हैं

बता दें कि, विकास राणा हरियाणा के जिला जींद के गांव सुदकैन खुर्द की रहने वाली हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के किलमंजारो और रूस के माउंट एलब्रुस के बाद विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर तिरंगा लहरा चुकी हैं। लोग उन्हें हरियाणा की बेटी कहकर पुकारते हैं।

2 महीने में चढ़ीं माउंट एवरेस्ट

2 महीने में चढ़ीं माउंट एवरेस्ट

सुदकैन खुर्द गांव (जींद) की विकास राणा कहती हैं कि, माउंट एवरेस्ट फतह करने में उन्हें लगभग 2 महीने का समय लगा था। 2020 में गुलमर्ग में हुए खेलो इंडिया विंटर गेम्स में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 2 स्वर्ण पदक जीते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+