स्वतंत्रा दिवस से पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बदली DP, Har Ghar Tiranga के साथ जुड़ने की अपील

Har Ghar Tiranga: पूरे देश में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की धूमधाम से तैयारी चल रही है। लोगों ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने-अपने घरों के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो (DP) बदलकर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया।

PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,'हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़े। आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलते हैं और देश के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत और गहरा करने की दिशा में अपना सहयोग देते हैं।' इस ट्वीट के साथ ही पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक और ट्विटर की डीपी बदल दी।

अब उनकी डीपी में तिरंगे झंडे की फोटो लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत मोहत्व में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है।

आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें। गौरतलब है कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाते हुए 'आजादी का अमृत महोत्व' के अवसर पर पीएम मोदी ने पिछले साल 22 जुलाई को 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर घर तिरंगा अभियान के तहत संस्कृति मंत्रालय की तरफ से डाकघरों में ब्रिक्री के लिए लगभग 2.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज भेजे गए हैं। संस्कृति मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जनभागीदारी को बढ़ने के साथ यह अभियान जन आंदोलन बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+