किसानों की मेहनत पर फिरी आग: आंधी चली तो खेतों में फैलीं चिंगारियां, 150 एकड़ गेहूं की फसल खाक

जींद। गर्मियों की तपन के बीच खेतों में खड़ी फसलों में आग की घटनाएं इस साल भी खूब सामने आ रही हैं। हरियाणा के जींद जिले में नरवाना के नजदीक कालवन में सैकड़ों एकड़ भूमि की फसल जल गई। इन खेतों में पका गेहूं खड़ा था, जिसकी कटाई होनी थी। उसी दौरान एक खेत साफ करते वक्त आग फैली। तेज हवा के चलते वह पल क्षण पल आगे बढ़ती चली गई। आग से कोहराम मच गया। ​खेतों पर मौजूद किसानों ने भरसक कोशिश की, लेकिन वे फसल बचा नहीं पाए।

Fire In Wheat Fields In Jind, hundred acres of crops burnt

ग्रामीणों से आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग तथा पुलिस की टीमें कालवन पहुंचीं। टोहाना से दमकल विभाग की 2 गाड़ियां आईं। इसके अलावा कई गांवों के किसान तरह-तरह के उपाय कर आग बुझाने में जुटे रहे। उसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि, तब तक करीब 70 किसानों की गेहूं की फसल राख हो चुकी थी। गांव के किसानों ने बताया कि, तकरीबन 150 एकड़ में खड़ी फसल जली है।

Fire In Wheat Fields In Jind, hundred acres of crops burnt

एक किसान ने बताया कि, हमारे ट्रैक्टर-हैराे, कल्टीवेटर, राेटावेटर तथा अन्य कृषि यंत्र लगाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। मगर, तब तक कई खेतों की फसल जल चुकी थी।

Fire In Wheat Fields In Jind, hundred acres of crops burnt

कुछ दिनों पहले हरियाणा में पानीपत-काेहंड के बीच पड़ने वाले गांव गांजबढ़ में रेलवे लाइन किनारे स्थित खेताें में भी ऐसी आग लगी थी, जिससे कई किसानों की फसल राख हो गई थी। उसी तरह हरियाणा के जींद में नरवाना के गांव कालवन में रविवार को गेहूं के खेतों में आग लग गई। जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+