अंडरग्राउंड घी की फैक्ट्री में लाइटर जलाते ही आग लगी, विस्फोट, 95% झुलसे मजदूर ने दम तोड़ा
जींद। हरियाणा में रोहतक रोड पर स्थित एक अंडरग्राउंड घी की फैक्ट्री में लाइटर जलाते ही आग लग गई और धमाका हो गया। वहां काम करने वाले मजदूर का शरीर इस हादसे में 95% झुलस गया। घटना का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायकर्ता सिवाहा गांव निवासी सतपाल ने बताया कि, जिस मजदूर की जान गई, वो उसका भाई था।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सतपाल घी की फैक्ट्री काम करता है। बीते 9 जून को उसके चाचा का लड़का यानी कि भाई (नाम जितेंद्र) उस फैक्ट्री में काम पर गया था। जितेंद्र फैक्ट्री मालिक विनोद सेठ के घर से चाबी लेकर रोहतक रोड स्थित घी की फैक्ट्री में गया। वहां उसने घी गर्म करने के लिए लाइटर जलाया तो कमरे के अंदर पहले से गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। जितेंद्र धमाके की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह जल गया। बताया जाता है कि, उक्त फैक्ट्री में किसी प्रकार की एक्स्ट्री खिड़की या वेंटिलेशन नहीं है। ऐसे में जितेंद्र बाहर नहीं निकल सका। बाद में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इधर, पूर्व सीएम ओपी चौटाला हादसे का शिकार
हरियाणा में ही फर्रुखनगर-झज्जर रोड पर बीते रोज पूर्व सीएम ओपी चौटाला की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। चौटाला को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। पता चला है कि, वे अपनी वॉल्वो कार से झज्जर के रास्ते सिरसा जा रहे थे, तभी उनके सामने एक ऑल्टो आ गई और दोनों कारें भिड़ गईं। हालांकि, एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। चौटाला को कम ही चोटें आईं।












Click it and Unblock the Notifications