13 साल की लड़की को नशीला पेय पिलाकर ले गए गए बाइक पर, फिर दुराचार किया, 2 गिरफ्तार
जींद। हरियाणा के जींद जिले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बाइक पर अगवा करने और फिर दुराचार करने का आरोपी धर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि, पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है और पीड़िता भी नाबालिग है। पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की को दो जनों ने अगवा किया था। उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया था व दुराचार किया गया था।

पुलिस ने लड़की को अगवा कर दुराचार करने के नाबालिग आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे आब्जर्वेशन होम हिसार भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि, 24 जून की रात को वह अपने घर पर थी। तभी 2 लड़के उससे आकर मिले। उन्होंने उसे नशीला पदार्थ पिलाया। जिससे वह बेहोश हो गई और फिर वे दोनों उसे बाइक पर लादकर नगूरां ले गए। जहां उसके साथ दुराचार किया।
दूसरा आरोपी नाबालिग, पहला भी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, दुराचारियों में एक युवक (राजस्थान) के गांव अलीपुरा करोली हाल आबाद नगूरां निवासी बबलू सैनी था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की ने कहा कि, वह मुश्किल से उनके चंगुल से छूटी। बाद में घटना के बारे में परिजनों को बताया।












Click it and Unblock the Notifications