झारखंड: देवघर में रोपवे से ट्रॉली खिसकी, दो घायल और कई फंसे, NDRF टीम पहुंची
रांची, 10 अप्रैल। झारखंड के देवघर में रोपवे से एक ट्रॉली खिसक गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं हादसे के बाद कई लोग फंसे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।

देवघर के डीसी से मिली जानकारी के मुताबिक देवघर के त्रिकुट हिल्स पर चल रहे एक रोपवे पर एक ट्रॉली खिसक गई जिसके चलते उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के चलते रोपवे बंद हो गया जिससे कई सारे वहां फंस गए हैं। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी लोगों को निकाला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications