बंगाल, बिहार के बाद झारखंड में उपद्रव, कई दुकानें आग के हवाले, इलाके में RAF के जवान तैनात
झारखंड में दो गुटों के बीच झड़प और पथराव की घटना सामने आई। जिसके बाद उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी।

Stone pelting in Jharkhand: बिहार के बाद झारखंड में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी की घटना सामने आई है। रविवार को जमशेदपुर में कई दुकानें आग के हवाले कर दी गईं। उपद्रवियों को नियंत्रण में लाने के लिए मौके भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
घटना की वजह दो गुटों में हिंसक झड़प बताई जा रही है। जिसका बदला लेने के उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग लगा दी। इस आग से भारी नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग से हुई क्षति का अभी आंकलन किया जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार की हिंसक झड़प से पहले शनिवार रात को दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था, जो अगले दिन भी शांत नहीं हुआ। रविवार की शाम फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग की गई। दुकनों में आग लगा दी गई। घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद स्थल के आसपास जमा हुए लोगों को घर भेज दिया गया है। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। RAF की एक कंपनी की भी तैनाती है। घटना में संलिप्तता के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
वहीं पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने कहा कि हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। यदि उन्हें कोई भड़काऊ या अप्रिय संदेश मिलता है, तो कृपया पुलिस को सूचित करें।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications