झारखंडः भाजपा सांसद का पीए यौन शोषण मामले में गिरफ्तार, महिला ने लगाया आरोप

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में महिला थाना की पुलिस ने बीते शुक्रवार को भाजपा के सासंद सजय सेठ के पीए संजीव साहू को महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला के बयान के आधार पर आरोपित पीए के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और महिला में पिछले दो साल से दोस्ती थी।

ranchi women police arrested pa of bjp mp

इसके चलते दोनों मिलते-जुलते रहते थे। महिला ने पुलिस को अपनी प्राथमिकी में बताया है कि आरोपित ने बहला-फुसला कर उसका यौन शोषण किया है। आरोपित ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। हालांकि महिला पहले से शादीशुदा है। शुक्रवार को महिला के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपित को जेल भेजने के लिए हंगामा करने लगे।

पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया और आरोपित से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट भेज दिया गया। जब पुलिस आरोपित को कोर्ट भेज रही थी। उस वक्त कोतवाली थाना में कई लोग मौजूद थे। इसके चलते पुलिस ने दूसरे आरोपितों के साथ संजीव साहू को थाना से बाहर निकाला। ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके।

इस मामले को लेकर शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन महिला आरोपित पीए को जेल भिजवाने के अलावा कुछ और नहीं चाहती थी। पुलिस ने आरोपित को गुरुवार की रात ही पकड़ लिया था। आरोपित का कहना है कि महिला ने उसे फंसाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+