रांचीः अवैध संबंध के चलते तीन लोगों की हत्या, पति-पत्नी और प्रेमी की मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र के मोहन नगर डकरा आवासीय कॉलोनी में मंगलवार की रात को अवैध संबंध के चलते तीन लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाले सीसीएलकर्मी नसीब चौहान का 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश चौहान का उसी कॉलोनी में रह रहे देव प्रसाद मेहरा की पत्नी कौशल्या देवी के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

ranchi triple murder due to illegal relationship

रात के 9 बजे इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था तभी प्रकाश चौहान शराब के नशे में धुत होकर देव प्रसाद मेहर के घर पहुंच गया और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। देव प्रसाद मेहर ने जैसे ही दरवाजा खोलाा तो प्रकाश ने उनको चाकू मार दिया।

इसके बाद उसने देव प्रसाद की पत्नी कौशल्या के ऊपर भी प्रकाश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा देव प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी प्रभा पर भी प्रकाश ने चाकू से हमला कर दिया और उसकी आंख में चाकू जाकर लग गया, जिससे वह वहीं पर गिर गई। इस दौरान देव प्रसाद का 15 वर्षीय बेटा प्रकाश चौहान से भिड़ गया।

इसके बाद घायल अवस्था में देव प्रसाद ने प्रकाश के ऊपर जोरदार लाठी से वार कर दिया जिससे वह भी वहीं पर ढेर हो गया। इस बीच शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां जुटे और घायल देव प्रसाद और प्रभा को अस्पताल पहुंचाया, जहां देव प्रसाद की मौत हो गई। घायल प्रभा को इलाज के रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। देवप्रसाद मेहर की कौशल्या दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे थे।

बाद में कौशल्या के भी दो बच्चे हुए। पत्नी के चाल चरित्र के कारण देवप्रसाद काफी परेशान रहता था। प्रकाश के साथ भी उसका संबंध पिछले पांच सालों से था जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। वहीं इस मामले को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टि में और लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध का ही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+