रांची ओरमांझी हत्याकांडः पुलिस ने मुख्य आरोपित को पकड़ा, जानें कैसे दिया था खौफनाक घटना को अंजाम

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बहुचर्चित ओरमांझी मर्डर मिस्ट्री के अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। ओरमांझी में वीभत्स तरीके से मारी गई लड़की का सिर बरामद करने के 3 दिन बाद कातिल शेख बिलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिर कटे शव मामले में पुलिस को 13 जनवरी को कई सबूत हाथ लग गए थे। पुलिस को मौका-ए-वारदात से गड्ढा खोदने वाले कुदाल सहित कई और सबूत हाथ लगे थे। आरोपित की गिरफ्तारी के चलते केस सुलझने लगा है। पुलिस ने आरोपित शेख बिलाल के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ranchi police caught main accused of oramanjhi murder case

बता दें कि मृतक युवती के बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतक का सिर काट कर 4 किलोमीटर दूर खेत में दफना दिया था। बता दें कि पहले 3 जनवरी को युवती का सिर कटा शव मिला। फिर 8 जनवरी को कई अहम सुराग हाथ लगे और 11 जनवरी को पुलिस ने बिलाल खान की तस्वीर जारी की। 12 जनवरी को चंदवे के खेत में युवती का सिर मिला।

फिर परिजनों ने सिर देख युवती की पहचान की, जिसके बाद बिलाल की पहली पत्नी को डिटेन किया गया। पुलिस के समक्ष बिलाल की पहली पत्नी ने अपनी सौतन सूफिया के कत्ल की पूरी कहानी बताई। बता दें कि बिलाल खान की दो पत्नी थीं। बिलाल दोनों बीवियों को मारने के लिए योजना बना रहा था। पहली पत्नी को कहा था कि सूफिया को मार देंगे और सूफिया से कहा था कि पहली पत्नी को मार देंगे।

घटना को अंजाम देने के लिए तीनों 2 जनवरी की देर रात पहुंचे, जिसके बाद बिलाल और उसकी पहली पत्नी ने सूफिया की गला दबाकर हत्या कर दी फिर धारदार हथियार से गला रेत कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। 14 जनवरी को बिलाल की गिरफ्तारी हुई फिर SIT ने पूरा क्राइम सीन को समझने की कोशिश की। घटना वाले दिन से ही पुलिस हर पहलू पर काफी बारीकी से जांच करती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+