रांची पुलिस ने एरिया कमांडर सहित PLFI के पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार
रांची। झारखंड की राजधानी रांची पुलिस को बुधवार के दिन बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के कमांडर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए नक्सलियों में उनका एरिया कमांडर तुलसी पहान भी शामिल है। गिरफ्तार किये गए नक्सलियों के पास से कारबाइन भी बरामद किया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये नक्सली समूह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

हालांकि अभी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। रांची के एसएससी सुरेन्द्र झा के मुताबिक पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कमांडर सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कारबाइन भी बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications