रांचीः रिम्स के ICU में भर्ती कैदी फरार, पेद दर्द की शिकायत के बाद हुआ था भर्ती

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया। दरअसल, शनिवार को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कैदी फरार हो गया। फराद कैदी का नाम सिद्धेश्वर ओरिया है। वह एक हत्या के मामले में दुमका जेल में बंद था। तबीयत खराब होने पर उसे रिम्स लाया गया था। रिम्स के मेडिकल आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैदी सिद्धेश्वर मौका पाकर ICU के बाथरूम की खिड़की से फरार हो गया।

ranchi murder criminal escaped from rims icu

एक दिन पहले शुक्रवार को उसे दमुका से रिम्स लाया गया था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक कैदी को पेट दर्द की शिकायत के बाद रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां डॉ. सीबी शर्मा की देखरेख में उसका इलाज चल रहा छा। उसे मेडिसिन आईसीयू के बेड नंहर 3611 पर रखा गया था।

कैदी की सुरक्षा में दो सिपाहियों की तैनाती भी की गई थी। लेकिन दोनों सिपाहियों को चकमा देते हुए कैदी फरार हो गया। शनिवार तड़के करीब 4 बजे वह बेड में बंधे रस्सी को खोल कर हथकड़ी समेत भाग निकला। उसे बेड पर नहीं देख सिपाहियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। फिर बरियातू थाने को घटना की जानकारी दी गई।

सिटी एसपी सौरभ ने कहा कि अगर कोई कैदी रिम्स लाया जाता है तो इसकी जानकारी वहां के सुरक्षा प्रभारी को होनी चाहिए। कैदी किस परिस्थिति में भागा है, इसकी जांच की जिम्मेदारी सदर डीएसपी को सौंपी गई है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रिम्स के पास 100 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी हैं। इसके अलावा 100 के करीब सैप के जवान तैनात रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+