रांचीः लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ीं, चार हफ्ते और एम्स में रहेंगे भर्ती

रांची। चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर आज शुक्रवार को दो अहम फैसले लिये गए हैं। लालू यादव को दिल्ली एम्स में इलाज के लिए चार हफ्ते का और वक्त दिया गया है। इसके चलते उनकी सजा को चार हफ्ते और बढ़ा दिया गया है। साथ ही लालू यादव फोन कॉल प्रकरण की जांच में अफसरों की लापरवाही सामने आई, जिन पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

Recommended Video

    Lalu Prasad Yadav को बड़ा झटका, 4 हफ्तों के लिए बढ़ गई जेल | Lalu Yadav Health | वनइंडिया हिंदी
    ranchi lalu prasad yadav punishment extend

    बता दें कि दिल्ली एम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से बेहतर है लेकिन उनके कुछ अंग टीक से काम नहीं कर रहे हैं। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की अनुशंसा के बाद जेल आईजी बिरेंद्र भूषण ने लालू यादव के बेहतर इलाज के लिए 4 हफ्ते की और सजा अवधि बढ़ा दी है।

    जेल सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर ने बताया कि लालू यादव को एक महीने के लिए आईजी जेल के द्वारा दिल्ली एम्स भेजा गया था। लेकिन एम्स के डॉक्टरों की टीम ने लालू प्रसाद के इलाज के लिए 3 से 4 हफ्ते का और समय मांगा, जिसे जेल आईजी ने स्वीकार कर लिया। उनके बेहतर इलाज के लिए 4 हफ्ते का और सजा की अवधि बढ़ा दी गई है।

    वहीं लालू प्रसाद के मोबाइल पर बातचीत प्रकरण में पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई होगी। लालू की सुरक्षा में जो पुलिसकर्मी और अधिकारी लगाए गए थे। उनकी लापरवाही सामने आई है। लालू यादव के फोन प्रकरण को लेकर जेल आईजी के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी जांच बैठाई थी।

    जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में लालू की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों को दोषी माना गया है। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि लालू की सुरक्षा में तैनात जवानों की लापरवाही से ही मोबाइल लालू तक पहुंचा है।

    जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कैली बंगले में लालू यादव की सुरक्षा में तैनात रांची पुलिस के जवानों को अच्छे से तलाशी नहीं जाने के चलते सेवादारों या अन्य लोगों के माध्यम से लालू प्रसाद तक मोबाइल संभवत पहुंचा है, जिससे लालू प्रसाद यादव ने अन्यत्र बात की होगी।

    बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार के जेल सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर ने बताया कि उन्होंने जो जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है, उसमें लालू की सुरक्षा में तैनात पुलिस कुछ पदाधिकारी और कुछ पुलिसकर्मी दोषी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+