रांचीः मॉर्निंग वॉक पर निकले दो युवकों को जंगली हाथी ने कुचल डाला, जांच में जुटा विभाग

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार की सुबह एक जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ले ली है। मॉर्निंग वॉक पर निकले 55 वर्षीय शंभू नाथ नायक और 45 वर्षीय मनीष साहू को हाथी ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आसपास के लोगों में डर का माहौल है। घटना की जानकारी वन विभाग और बुढ़मू प्रशासन को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ranchi elephant killed two man during morning walk

हालांकि अभी भी जंगली हाथी को पकड़ा नहीं गया है। उसे आखिरी बार उमेडंडा पंचायत के कंडेर स्थित मुख्य सड़क किनारे देखा गया है। ये जंगली हाथी अपने झुंड से बिछड़ने के बाद रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। ये 5 दिनों से क्षेत्र में घुम रहा है। क्षेत्र के लोगों में इसके चलते दहशत है। लोग काफी डरे हुए हैं। वहीं रांची के सिकिदिरी में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बीते दिनों हाथियों ने कुच्चू पंचायत के बदरी गांव के खभावन में सुखराम बेदिया व मैनी छापर में बंशीधर भोगता का घर तोड़ दिया। इतना ही नहीं हाथियों ने एक दर्जन लोगों को घरों में तोड़-फोड़ की है।

दो बच्चों की डूबने से हुई मौत

वहीं रामगढ़ जिले केगोला थाना क्षेत्र स्थित तोयर गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे एक-दूसरे के पड़ोसी थे और घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास गए थे। जब दोनों बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान तालाब के पास देखा तो दोनों का शव पानी में उतराता हुआ नजर आया।

इसके बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतकों में निवारण महतो उर्फ चरका महतो की 5 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी और सुरेंद्र प्रसाद का बेटा शैलेश कुमार (4) शामिल है। शैलेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उससे बड़ी दो बहन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+