झारखंड के नए राज्यपाल बने रमेश बैस, 7 बार रह चुके हैं सांसद
रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह रमेश बैस को प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। रमेश बैस झारखंड के 10वें राज्यपाल होंगे। वर्तमान समय में वह त्रिपुरा के राज्यपाल हैं। रमेश बैस 7 बार सांसद रह चुके हैं। साल 1947 के दो अगस्त को रमेश बैस का जन्म हुआ था। छत्तीसगढ़ के रायपुर से लोकसभा के सदस्य रहे हैं। रमेश बैस की शुरुआती शिक्षा भोपाल में हुई है। रमेश बैस केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Recommended Video
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रमेश बैस पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री रह चुके हैं। साल 2019 में त्रिपुरा के राज्यपाल नियुक्त किये गए थे। झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। 18 मार्च, 2015 को द्रौपदी मुर्मू को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था। इसके साथ ही उन्हें झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त है।
मोदी कैबिनेट में विस्तार की खबरों के बीच कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। इनमें कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। सरकार के इस फैसले के बाद ये तय माना जा रहा है कि मोदी मंत्रीमंडल में अगले 1-2 दिनों के अंदर विस्तार किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि वो अभी तक मोदी सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। थावरचंद गहलोत कर्नाटक में वाजूभाई वाला की जगह पद्भार संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications