Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'झारखंड की लड़ाई सत्ता की नहीं, रोटी-बेटी और माटी की', हजारीबाग में 'परिवर्तन यात्रा' के समापन पर PM मोदी

Jharkhand Election: झारखंड के हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन महारैली में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 02 अक्तूबर को गांधी मैदान पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यह झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, यह 'रोटी', 'बेटी' और 'माटी' बचाने की लड़ाई है।'

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में गांधी जी हजारीबाग आए थे। बापू के विचार, उनकी शिक्षाएं हमारे संकल्पों का हिस्सा हैं। मैं बापू को नमन करता हूं, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।'

PM Narendra Modi

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'यह झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, यह 'रोटी', 'बेटी' और 'माटी' बचाने की लड़ाई है। यहां कुछ ही महीनों में भाजपा सरकार बनेगी और मैं झारखंड को गारंटी देता हूं कि झारखंड में जब भाजपा-NDA की सरकार बनेगी तो 'रोटी', 'बेटी' और 'माटी' की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी।'

उन्होंने कहा कि आज मुझे अफसोस है कि अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। यह पुरानी JMM नहीं है, आज JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है, आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है। भाषा बदली, चरित्र बदला और अब ये झारखंड की आत्मा को बदलने चले हैं।

आज JMM सरकार झारखंड के विकास में बड़ी बाधा बन गई है। आज प्रदेश सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोल रही है। इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीन को लूटा, झारखंड में कोयले की खुली लूट चल रही है, ठेके, पट्टे के नाम पर बालू की लूट हो रही है, जो खनिज विकास की पूंजी है, यह सरकार उसकी भी लूट कर रही है।

पीएम ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जिसने आप सबके साथ मिलकर झारखंड राज्य के सपने को देखा भी और उसे पूरा भी किया। अटल जी ने सरकार में आते ही शांति और सहमति के साथ झारखंड राज्य बनाया था, हम झारखंड का विकास चाहते थे, हम यहां के आदिवासी समाज के सपनों को पूरा करना चाहते थे लेकिन इन्हें पूरा करने में हमारी लड़ाई RJD जैसी पार्टियों से थी।

RJD जैसी पार्टी ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल, जंगल, जमीन की खुले आम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों, माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और इन्हें दिल्ली से कांग्रेस पार्टी शह दे रही थी। कहा कि ये भाजपा ही है जिसने आदिवासी संग्रहालय बनाने का अभियान शुरू किया है।

हमने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाना शुरू किया है। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा कहा जाता है। उनके नाम पर आज धरती आबा जनजाति ग्राम उत्सव अभियान शुरू हुआ है। इस योजना का मकसद उन आदिवासी भाई-बहनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, जिन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।

परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कहा कि हमारे देश में आदिवासी जन-नायकों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय दूसरे किसी के साथ नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी।

आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें, एक ही परिवार के बेटे-बेटी की नाम पर। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+