Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंडः पलामू में पहले पत्नी ने तोड़ा दम फिर सदमे के चलते पति की हो गई मौत

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की मौत के चलते सदमा लगा और पति की भी मौत हो गई। सोमवार को पति-पत्नी दोनों की अर्थी एक साथ घर से निकाली गई और एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कपड़ा व्यवसायी विश्वनाथ गुप्ता की 62 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार की सुबह घर पर उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

palamu husband died after death of wifer

8 बजे दाह-संस्कार के लिए जब शव को घर से श्मशान घाट ले जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, उसी वक्त मृतक के पति विश्वनाथ गुप्ता (65) की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में विश्वनाथ गुप्ता को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। पति-पत्नी दोनों के इस तरह मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। छतरपुर के मन्देया नदी तट पर दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दंपती के चार बेटा और तीन बेटी हैं।

वहीं सोमवार की दोपहर को जमशेदपुर जिले में जमशेदपुर- सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल गोल चक्कर के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी गणेश चंद्र गोराई (34), पत्नी शीतला गोराई (28) और पांच साल की बेटी सुष्मिता गोराई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गणेश चंद्र गोराई ने बताया कि वो पत्नी और बच्ची को लेकर घाटशिला अपनी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे और इसी बीच यह हादसा हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+