झारखंडः पाकुड़ में 6 घंटे तक 11 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, दो दिन बाद आया होश तो हुआ खुलासा

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़े जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शौच करने गई महिला के साथ 11 लोगों ने 6 घंटे तक गैंगरेप किया। रात के 10 बजे महिला शौच के लिए निकली थी और वहीं आरोपितों ने उसे दबोच लिया और फिर बारी-बारी से सुबह 4 बजे तक गैंगरेप किया। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद महिला को अधमरा स्थिति में उसके घर के पास छोड़ दिया। गैंगरेप की यह घटना बीते मंगलवार की है। पीड़िता को दो दिन बाद जब होश आया तो उसने आरोपियों के खिलाफ थाना में शिकायत की।

pakud 11 man did misdeed with woman all accused caught

महिला की शिकायत के बाद सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों की कोविड टेस्टिंग के बाद उनको जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह घटना की कहीं शिकायत करेगी तो वे लोग उसे जान से मार देंगे।

महिला ने पुलिस को बताया है कि सभी आरोपित खेत में पहले ही बैठकर शराब पी रहे थे। वह उन लोगों को नहीं देख पाई थी। जैसे ही शौच करने वहां बैठी दो-तीन लोगों ने आकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह पर गमछा दबा दिया और धमकी देने लगे। उसके बाद आरोपियों ने खादान के पीछे खलिहान में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इनकी हुई है गिरफ्तारी
विप्लव पहाडिया, तपन पहाड़िया, सुजित पहाड़िया, कालू पहाड़िया, माड़ू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचींग पहाड़िया, ओरमूल पहाड़िया, रघु पहाड़िया, मोटू पहाड़िया, रघु पहाड़िया, शुशु पहाड़िया। सभी रामचंद्रपुर गांव के रहने वाले हैं।

लड़की ने की खुदकुशी

वहीं जमशेदपुर के सोनारी थाना के बरतल्ला रोड में रहने वाली 20 वर्षीय नेहा कुमारी बेहरा ने गुरुवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर वह दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे में झूल गई। शुक्रवार सुबह उसका भाई प्रीतम कुमार बेहरा घर पहुंचा तो उसे फंदे से झूलता पाया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। नेहा की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। भाई ने बताया कि वह किसी तरह की मानसिक तनाव में भी नहीं थी। नेहा कुमारी को-ऑपरेटिव कॉलेज के इंटर की छात्रा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+