'कांग्रेस सरकार में भूख से कोई मौत नहीं', मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किया आंकड़ों का जिक्र

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में पूर्व की बीजेपी सरकार पर निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लोगों को जीवन बेहतर हुआ है। सीएम ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से मौत को कोई सूचना अब तक नहीं आई है। यानी भूख से मौत के आंकड़े शून्य हैं।

सीएम सोरेन इस इस हफ्ते गुरुवार (7 दिसंबर) को आपकी सरकार, आपके द्वार (AYASAD) कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के तहत 2.26 लाख लाभार्थियों के बीच 204 करोड़ रुपये के लाभ वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने 294.85 करोड़ रुपये की कुल 353 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। र्वी सिंहभूम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने बीजेपी को निशाने पर लिया।

CM Soren over hunger in Jharkhand 600

सीएम सोरेन कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद दो दशकों से अधिक समय तक सत्ता में बीजेपी रही। लेकिन गरीब किसानों, युवाओं, बुजुर्गों और विधवाओं के लिए कुछ नहीं किया। सीएम ने कांग्रेस की सरकार के प्रयासों को झारखंड के विकास के लिए अहम बताते हुए कहा, "हमारी सरकार न केवल लोगों की समस्याओं पर नजर रखती है, बल्कि लोगों के लिए बात करती है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए उन तक पहुंचती है।"

सीएम ने कहा कि सरकार नौकरियां पैदा करने, स्वरोजगार योजनाओं के लिए फंड समर्थन, बुजुर्गों को पेंशन देने के लिए कदम उठा रही है। जबकि पिछली सरकारों के तहत मृतकों के पास राशन कार्ड होने के बावजूद भूख से कई मौतें हुईं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार पिछले चुनाव से पहले किए गए वादों पर खरे उतरी है। सीएम ने कहा, "2019 के विधानसभा चुनावों से पहले, मैंने घोषणा की थी कि झामुमो के सत्ता में आने पर सरकार राज्य मुख्यालय से नहीं, बल्कि पंचायत से चलेगी। मैं अपने शब्दों पर खरा उतरा हूं।"

कार्यक्रम में 294.85 करोड़ रुपये की 353 परियोजनाओं का शिलान्यास और 53.28 करोड़ रुपये की 100 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 2.26 लाख लाभार्थियों के बीच 204 करोड़ रुपये की संपत्ति वितरित की। इसके अलावा अबुआ आवास योजना के तहत शुरुआत में आठ लाख घर बनाने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+