बिहारः जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं मंत्री रामसूरत राय के भाई, पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया

मुजफ्फरपुर। नीतीश कैबिनेट में शामिल भूमि राजस्व एवं कानून मंत्री रामसूरत राय के भाई हंसलाल राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले की पुलिस ने हंसलाल राय की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्री के भाई पर शराब के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप है, जिसे लेकर विपक्ष सदन में और बाहर दोनों जगह नीतीश सरकार पर हमलावर हो रही है। वहीं बिहार विधानसभा का यह सत्र हंगामे को भेंट चढ़ गया है।

muzaffarpur police may arrest minister ramsurat rai borther hanslal

मुजफ्फरपुर पुलिस ने मंत्री के भाई हंसलाल राय की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट के लिए अर्जी दाखिल की है, जैसे ही वारंट हासिल होगी वैसे ही हंसलाल राय को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि हंसलाल राय सरेंडर भी कर सकते हैं। बता दें कि यह मामला साल 2020 के नवंबर महीने का है। हंसलाल राय द्वारा संचालित एक स्कूल से ट्रक और दो अन्य गाड़ियों के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया था।

इस मामले में मंत्री के भाई हंसलाल राय समेत 15 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें से पांच को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। विपक्ष ने कई बार मंत्री रामसूरत राय पर शराब कारोबार के आरोपित भाई को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। हालांकि मंत्री ने सदन में और प्रेस वार्ता कर सफाई दी है। मंत्री का कहना है कि साल 2012 में उनके भाई से विधिवत बंटवारा हो चुका है। इसलिए शराब कारोबार के आरोपी भाई के किसी भी तरह के कारोबार या गतिविधि का संबंध मंत्री रामसूरत राय से नहीं है।

बता दें कि बोचहां में अर्जुन मेमोरियल विद्या मंदिर नाम से स्कूल चलता है, जिसके मालिक हंसलाल राय हैं और मंत्री रामसूरत राय को इसका संरक्षक बताया जाता है। यह विद्यालय मंत्री रामसूरत राय के पिता जी मुखिया और बोचहां के प्रमुख रहे अर्जुन राय के नाम पर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+