Bokaro: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, चार लोगों की गई जान, 9 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Bokaro News: मुहर्रम जुलूस के दौरान झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार, 29 जुलाई की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, इस हादसे में 09 लोग गंभीर रूप से झुल गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। यह हादसा शनिवार 29 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बता दें कि इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को तत्काल इलाक के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा बोकरो के बेरमो इलाके के खेतको में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बेरमो इलाके के खेतको में सुबह 6 बजे के आसपास मुहर्रम जुलूस के दौरान लोग ताजिया लेकर जा रहे थे। तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। रिपोर्ट्स के मुकाबिक, जुलूस निकाल रहे लोगों ने ताजिया ऊपर की तरफ उठाया, जिसकी वजह से वो हाइटेंशन लाइन से सट गया।
हाइटेंशन लाइन के तार से सटने की वजह से ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलो को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में भर्ती कराया।
इस हादसे में आसिफ रजा (21), एनामुल रब (35), गुलाम हुसैन (18) और साजिद अंसारी (18) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications