ताला मरांडी के समर्थन में साहिबगंज पहुंचे CM मोहन यादव, मांगा भाजपा की जीत का आशीर्वाद
Lok Sabha Election 2024: सातवें और आखिरी चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 29 मई को झारखंड पहुंचे। यहां साहिबगंज में बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी के समर्थन में आयोजित जनसभा में विचार साझा कर जनता-जनार्दन से भाजपा की विजय का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि मां गंगा के किनारे बसे साहिबगंज जिले की गलियों में "मोदी की गारंटी" को लेकर दिखा उत्साह स्पष्ट करता है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों ने विरासत एवं विकास, शिक्षा एवं संस्कृति, परंपरा एवं विज्ञान के बीच संतुलन बनाने, प्रत्येक वर्ग का समान कल्याण करने एवं राजनीति के कैनवास पर सच्चे लोकतांत्रिक रंग भरने वाली भाजपा को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications