'झारखंड में आदिवासी आबादी घटी, रोहिंग्या बढ़ी', चुनाव के बीच गिरिराज सिंह ने उठाई NRC लागू करने की मांग
Giriraj Singh on Jharkhand Population: इस साल के अंत तक झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) होने की संभावना है। ऐसे में सभी दलों ने अपने-अपने चुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने झारखंड के लिए अपने घोषणा पत्र के तहत 'पंच प्रण' जारी कर दिए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड की आदिवासी आबादी का मुद्दा उठाते हुए पूरे देश में एनआरसी लागू करने की मांग उठाई है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक के लिए सोरेन सरकार ने दी मुस्लिम आबादी को छूट दी है। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि राज्य में आदिवासियों की आबादी 44% से घटकर 28% रह गई है।

झारखंड में इस्लामिक कानून का पालन- सिंह
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "आपने देखा होगा कि झारखंड में एक मुद्दा उठाया गया और उसके बाद कई राज्यों में यही मुद्दा देखने को मिला। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के राज में इस्लामिक कानून का पालन हो रहा है।"
'44 से घटकर 28 फीसदी रह गई आबादी'
उन्होंने आदिवासी आबादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रविवार की जगह शुक्रवार को स्कूल बंद रहते हैं। राज्य में आदिवासियों की आबादी 44% से घटकर 28% रह गई है। इसलिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में एनआरसी की जरूरत है। हालांकि, पूरे देश में एनआरसी की जरूरत है।
बता दें कि झारखंड में चुनाव की सरगर्मियों के बीच आदिवासी आबादी, धर्मी परिवर्तन और घुसपैठ का मुद्दा लगातार बीजेपी की ओर से उठाया जा रहा है। बीजेपी का आरोप है कि झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार के अंदर आदिवासी समाज की अनदेखी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications