झारखंडः मेदनिनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर हुई मौत

मेदनिनगर। झारखंड के मेदनिनगर जिले में नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी के एनएच 98 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हुए सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान नावाबाजार के रबदा दही टोला के रहने वाले 26 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार और 28 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई।

medininagar road accident two people died

दोनों युवक सरिया सेटिंग का काम दूसरे राज्यों में जाकर करते थे। लॉकडाउन में कुछ महीने पहले ही घर लौटे थे। ये सिलदाग गांव के एक ठेकेदार के पास अपना बकाया पैसा लेने गए थे। वहीं से लौटते वक्त अज्ञात वाहन इन्हें धक्का मारकर फरार हो गया। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

तीन महीना पहले ही अरविंद को हुई थी बच्ची
स्थानी लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को रात में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है। मृतक के मोबाइल फोन से ही उनके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी गई है। मृतक धर्मेंद्र की एक बेटी है।जबकि अरविंद के दो बच्चे हैं। जिसमें एक कि उम्र महज तीन माह है।

एक अन्य घटना में चाचा-भतीजा घायल
वंही नावाबाजार थाना क्षेत्र में ही एक और सड़क हादसा हुआ। कंडा बस स्टैंड के पास खड़ी टैंकर में एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार चाचा भतीजा दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+