झारखंड: लोहरदगा हिंसा में नीरज प्रजापति की मौत के बाद पुलिस ने छह और आरोपी धरे

लोहरदगा. झारखंड के लोहरदगा में 23 जनवरी को हुई हिंसा की घटनाओं के मामले में पुलिस ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के एक पीड़ित नीरज राम प्रजापति की सोमवार रात रिम्स (RIMS) में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी और 50 लाख के मुआवजे की मांग की। वहीं, परिजनों को पूर्व मंत्री सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व विधायक जीतू चरण राम ने ढांढ़स बंधाया।

Lohardaga Stone Pelting

झारखंड पुलिस ने अब हिंसा के छह और आरोपियों को धर दबोचा है। इससे एक दिन पहले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ये आरोपी 23 जनवरी को लोहरदगा में हिंसा की घटनाओं के लिए जिम्मेदार बताए गए हैं।
23 जनवरी को सीएए के समर्थन में लोहरदगा में जुलूस निकाला गया था। उसी दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया था। उस पथराव में नीरज राम प्रजापति घायल हो गया था। उसे सिर पर गंभीर चोट आई थीं। अब उसकी मौत हो गई है।
रिम्स के डॉक्टरों ने कहा कि, नीरज कुमार प्रजापति की मौत कार्डियक अरेस्ट, सेप्टिक शॉक फॉर्म ब्रेन स्टेम ब्लीड के चलते हुई। हालांकि, चोट के निशान नहीं मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+