लोहरदगा के पूर्व विधायक व AJSU के उपाध्यक्ष कमल किशोर अपने ही घर में मृत पाए गए, बगल में बेसुध पड़ी थी पत्नी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष और लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पूर्व विधायक कमल किशोर लोहरदगा स्थित अपने आवास के ही कमरे में मृत पाए गए। वहीं उनके बगल में उनकी पत्नी नीरू शांति भगत बेसुध पड़ी थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। कमल किशोर भगत झारखंड की लोहरदगा सीट से आजसू पार्टी के विधायक रहे हैं। उन्होंने 2009-2019 तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। झारखडं को अलग राज्य बनाने के आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

lohardaga former mla kamal kishore bhagat found dead in his room

कमल किशोर भगत के चचेरे भाई अजीत टाना भगत ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे। रात में सभी साथ में खाना खाए थे। खाना खाकर वे अच्छी तरह बातचीत कर के अपने कमरे में सोए थे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे हर रोज की तरह जब उन्होंने कमरा खुलवाया तो कमरा नहीं खुला। आखिर में पैर से धक्का मारकर दरवाजा खोला। अंदर देखा तो कमल किशोर भगत पूरी तरह अचेत थे। उनकी पत्नी भी बेसुध जमीन पर लेटी थी। लेकिन उनकी सांसें चल रही थी।

आनन-फानन में दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक कमल किशोर भगत को मृत घोषित कर दिया। पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर 7 दिसंबर 2020 को DGP को पत्र लिखा था। तब उन्होंने कहा था कि उनकी जान का खतरा है। कोई उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा है कि उनके लोहरदगा स्थित आवास की कुछ दिनों से काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी की जा रही है। साथ ही पता चला है कि उस गाड़ी में आपराधिक गतिविधि से जुड़े कुछ लोग मौजूद होते हैं, जिनके पास हथियार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+