झारखंडः एक बार फिर लोहरदगा में लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र का है। इस घटना के खिलाफ पीड़ित युवती और उसके परिजन थाने पहुंच कर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी और संदेह के आधार पर 6 युवकों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पुलिस महिला थाने में पूछताछ कर रही है।

वहीं अभी पुलिस गैंगरेप के इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। महिला थाना प्रभारी जोशफिना हेमरोम ने मीडिया में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। हालांकि महिला थाना प्रभारी ने इस मामले में आवेदन मिलते ही त्वरति कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
लोगों का कहना है कि लोहरदगा में आए दिन इस तरह से रेप की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को खास रणनीति के तहत काम करने की जरूरत है। वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले में तेजी से जांच शुरू कर दी है। बता दें कि एक हफ्ते पूर्व ही एक गैंगरेप की घटना घटी थी। घटना लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र की थी। जिसमें अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications