झारखंडः लातेहार में करमा डाल का विसर्जन करने गई 7 लड़कियों की डूबने से हो गई मौत, मृतकों में तीन सगी बहनें

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगाड़ा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करमा डाल विसर्जन के दौरान 7 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। मृतक लड़कियों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों में से तीन लड़कियां आपस में सगी बहनें थीं।क

Latehar seven girls died due to drown in pond during karma festival puja

मनडीह टोला निवासी अकल गंझू की बेटियां थीं। मृतकों में 18 वर्षीय रेखा कुमारी, 8 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, 11 वर्षीय रीना कुमारी, 8 वर्षीय मीना कुमारी, 15 वर्षीय पिंकी कुमारी, 7 वर्षीय सुषमा कुमारी, 17 वर्षीय सुनीता कुमारी शामिल हैं। सभी लड़कियां शेरेगाड़ा गांव के मननडीह टोला की रहने वाली थी। गांव वालों के मुताबिक टोरी-बालूमाथ-शिवपुर रेलवे लाइन निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में लड़कियां करमा डाल का विसर्जन करने गई थीं।

इसी दौरान हादसा हो गया। गांव वाले आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और तीन लड़कियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आदिवासियों का पर्व करमा शुक्रवार को धूमधाम से पूरे राज्य में मनाया गया। लेकिन लातेहार के बालूमाथ में इस दर्दनाक हादसे के चलते पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+