लातेहारः युवती को अगवा कर उसके साथ एक महीने तक दुष्कर्म कर रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में एक माह पहले युवती का अपहरण कर उसको कब्जे में रखे रेप करने वाले प्रतिबंधित संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद ( JJMP ) के एरिया कमांडर सहित दो उग्रवादियों को पुलिस ने महुआडांड़ के अक्सी जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उग्रवादी के कब्जे से युवती को सकुशल मुक्त करा दिया है। इस दौरान एक उग्रवादी के घर में मिनी गन फैक्ट्री मिली है। पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान लातेहारी जिले के फुलवार बगीचा का रहने वाला नसीम अंसारी और बासकरचा का रहने वाला राम प्रसाद लोहरा के रूप में हुई है।

एसडीपीओ राजेश कुजूर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के दो उग्रवादी महुआडांड़ के अक्सी जंगल में घूम रहे हैं। टीम का गठन कर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक लड़की को भी उनके चंगुल से मुक्त कराया गया है। लड़की नेतरहाट के रहने वाली है। नसीम अंसारी ने एक महीने पहले उसका अपहरण किया। कब्जे में रखकर उसके साथ नजीम रेप करता था।
गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से एक पिस्टल, 7.65 एमएम बोर की 7 गोलियां, पिठ्ठू, वर्दी, मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार उग्रवादी राम प्रसाद लोहरा की निशानदेही पर महुआडांड़ पुलिस ने मिनी गन फैक्टरी का भी खुलासा किया है। नसीम अंसारी दस्ते के लिए राम प्रसाद लोहरा अपने घर पर ही मिनी गन फैक्टरी लगा रखी थी।
वह खुद हथियार बनाता था। पुलिस ने उसके घर से एक राइफल, दाे बंदूक, एक बैरल गन, कई अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल, बंदूक और देसी पिस्तौल बनाने की सामग्री व उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा कई मोबाइल सेट भी बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications