झारखंडः लातेहार में हाथियों के झुंड ने गांव पर बोला हमला, एक ही परिवार के 4 लोग घायल
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के इंदुवा गांव में शुक्रवार को हाथियों के एक दल ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चारों को रिम्स, रांची रेफर किया गया है। घटना लगभग सुबह 3 बजे की है। एक दर्जन जंगली हाथियों के झुंड ने सूरजदेव गंझू के घर पर हमला कर दिया। पहले उसके घर को ध्वस्त किया। इसके बाद घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को अपने सूंड से उठाकर पटकना शुरू कर दिया। घर में सो रहे 12 लोग में 8 लोग फरार हो गए। लेकिन उसकी चपेट में आ गए।

हाथियों के हमले में चार लोग 25 वर्षीय हीरामणि देवी, पति सूर्य देव गंझू और उनका 4 वर्षीय बेटा रामसहाय गंझू , 1 वर्षीय राहुल कुमार और सूरजदेव गंझू की भतीजी पीयूष कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा हाथियों ने घर में रखे अनाज को भी बर्बाद कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जिले के डीएफओ को दी। इसके बाद बालूमाथ वन विभाग ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए रिम्स भेजने का प्रबंध कराया।
गढ़वा में मिली अधेड़ की लाश
वहीं गढ़वा जिले के सदर थाना के ओबरा गांव के बुढ़ी गम्हार टोला कुसमी खेत में जमे पानी से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी सुरेश सिंह (50) के रूप में की गई। सुरेश सिंह अपने खेत में धान रोपनी करने गया था। शव पर पत्थर से कुचलने व धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं।
वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही मुस्तफा के साथ भूमि विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने इसकी प्राथमिकी सदर थाना में करा दी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुरेश सिंह अपने घर से बुधवार को 9 बजे खेत में धान रोपनी करने गया हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications