झारखंडः जमीन की लालच में प्रेमी के साथ मिलकर चचेरी बहन को उतारा मौत के घाट

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस मनिका इलाके में बीते 26 अप्रैल को औरंगा नदी के किनारे मिलने नाबलिग युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। शव की पहचान आंटी खेता निवासी बलदेव भुइयां की बेटी सुशीला कुमारी के रूप में हुई थी और उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी चचेरी बहन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पल्हेया निवासी अशोक कुमार के साथ मिल कर की थी।

latehar girl did murder of her cousin sister with help of boyfriend

खेती की जमीन के लिए चल रहे विवाद को लेकर पूनम ने सुशीला की हत्या की साजिश रची थी। अशोक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर जमीन में दफना दिया था। शुक्रवार को मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, सैन्डल, दुपट्टा और हत्याकांड में उपयुक्त लकड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। कोविड टेस्ट के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

थानेदार शुभम ने बताया की लातेहार SP प्रशांत आनंद के निर्देश पर बरवाडी DSP दिलू लोहारा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें तकनीकी सहायता से हत्याकांड का खुलासा किया गया। छापेमारी में इंस्पेक्टर शशी रंजन एसआई कैलाश बाड़ा शिल्पी भगत, गौतम कुमार समेत पुलिस बल के कई पदाधिकारी व जवान शामिल थे। बीते 26 अप्रैल को औरंगा नदी के किनारे पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया था। कपड़ा देखकर आंटीखेता निवासी परिजनों ने सुशीला कुमारी के रूप में पहचान की थी।

सड़क हादसे में दो की मौत

बीते शुक्रवार को पलामू जिले में एनएच 98 पर नावा बाजार थाना क्षेत्र के पड़वा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को पिपरा से मेदनीनगर जा रही यात्री बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज नजदीकि अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+