RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पूछा- मछली खा सकते हैं कि नहीं, अस्पताल में बना नया डायट चार्ट

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ब्लड प्रेशन बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने दवा की डोज बढ़ा दी थी, जिसके बाद शुक्रवार को उनका बीपी सही हो गया। वहीं उनका शुगर लेवल अभी भी अनियंत्रित है। किडनी की स्थिति भी नॉर्मल नहीं है। इसके चलते डाइटीशियन मीनाक्षी ने शुक्रवार को उनके लिए डायट चार्ट बनाया।

lalu yadav new diet chart after admit in riims hospital

उन्होंने उनके खाने में कम प्रोटीन और कम सोडियम देने की सलाह दी है। शुगर लेवल को देखते हुए चीनी नहीं बराबर लेने को कहा है। दिन के चार टाइम के भोजन में सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का नाश्ता और रात का खाना शामिल है। बताया जा रहा है कि डायट चार्ट देखते ही लालू डॉक्टरों से पूछ बैठे कि मछली खा सकते हैं या नहीं।

इसपर डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वे हफ्ते में सिर्फ एक बार ही मछली खा सकते हैं। वह भी केवल दो पीस। बता दें कि लालू प्रसाद यादव को पहले से ही चीनी, पूड़ी और पराठा खाने की मनाही है। रोटी, सब्जी और थोड़ा चावल के अलावा उन्हें कई चीजों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। उन्हें हाई वैल्यूवाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर अधिक से अधिक खाने की सलाह दी गई है।

वहीं दाल कम खाने को कहा गया है। वहीं शाम के नाश्ते में हल्का भूना चूड़ा और टोस्ट खा सकते हैं। बता दें कि बीते 15 फरवरी को लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के पांचवें मामले में दोषी ठहराया गया है। हालांकि अभी सजा का ऐलान 21 फरवरी को किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+