रांचीः रिम्स पहुंचते ही मीसा भारती ने पिता लालू प्रसाद से की मुलाकात

रांची। राजद सप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बीती रात अचानक तबीयत खराब हो गई। इस खबर के मिलने के बाद उनके परिवार के लोग एक-एक कर रांची पहुंच रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी भी पहुंचने वाले हैं। लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती आज रांची पहुंच गईं और अब बहुत जल्दी ही राबड़ी और तेजस्वी भी पहुंच जाएंगे। बता दें कि मीसा भारती पहुंचते ही लालू यादव से मिलीं। उसके बाद जांच के दौरान उनके साथ ही हैं। लालू यादव के फेफड़े में कितना संक्रमण है, इसके लिए एचआर सीटी किया गया।

lalu yadav health update his daughter misa bharti recahed rims

Recommended Video

    Bihar: RJD Chief Lalu Yadav की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती, जानें ताजा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    दोपहर को दो बजे एचआर सिटी के लिए लालू प्रसाद को ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें दोपहर में 2:25 पर एचआर सिटी के बाद एक्सरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। चेस्ट का एक्सरे के बाद उन्हें ढाई बजे पेइंड वार्ड में वापस लाया गया। इससे पहले पिता लालू यादव से मिलने पहुंची मीसा के चेहरे पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता दिखी। रिम्स पहुंचते ही सीधा वे पेइंड वार्ड में पिता से मिलने के लिए पहुंच गईं।

    वहीं राजद नेताओं का लगातार जमावड़ा लगा हुआ है। सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। बता दें कि गुरुवार की शाम को 7 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज किया गया। करीब 10 बजे उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। सूत्रों ने बताया कि तबीयत में सुधार होने के बाद देर रात लालू प्रसाद को नींद आयी थी। चिकित्सक लगातार उनपर नजर बनाए हुए हैं। उच्च स्तरीय कैदी होने के नाते जेल प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+