झारखंडः खूंटी में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़, PLFI का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया ढेर
crpf naxali encounter खूंटी। झारखंड के खूंटी ( khunti ) जिले में सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ ( police naxali encounter ) में PLFI का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया ( jidan gudiya ) ढेर हो गया। इस पर 15 लाख रुपये का ईनाम था। इसके अलावा PLFI के दो-तीन सदस्यों को गोली लगने की खबर है। मौके पर एसपी और एसडीपीओ सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जिले के मुरहू और बंदगांव की सीमा स्थित कोयंगसार में आज यानी कि सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें PLFI का जोनल कमांडर मारा गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकली थी।
इसी दौरान मुरहू और बंदगांव की सीमा स्थित कोयंगसार में नक्सली संगठन PLFI से मुठभेड़ हो गई। जिसमें जोनल कमांडर की मौत हो गई । जबकि शनिचर उरांव सहित दो-तीन लोगों को गोली लगने की खबर है। मौके पर एसपी और एसडीपीओ सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं।
जिदन गुड़िया संगठन में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के बाद दूसरे स्थान पर था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एके-47 और कारतूस भी बरामद किया है। बताया गया कि पुलिस और CRPF की 94वीं बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल प्रभावित इलाके में अभियान पर थी। इस दौरान खुद को घिरता देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
मारा गया जोनल कमांडर नक्सली जिदन गुड़िया खूंटी के तोरपा थाना इलाके के कोचाकरंज टोली गांव का रहने वाला था। पुलिस के लिए वह कई दिनों से चुनौती बना हुआ था और लंबे समय से उसकी खोजबीन चल रही थी। इस साल अब तक पुलिस की कार्रवाई में PLFI नक्सली संगठन के 6 सदस्यों को मार गिराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications