झारखंडः खूंटी में सहनशक्ति परीक्षण के नाम पर नर्सिंग छात्राओं से छेड़खानी
खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में नर्सिंग छात्राओं से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। छात्राओं के आरोप के मुताबिक कोषाध्यक्ष ने सहनशक्ति टेस्ट करने के नाम पर छात्राओं के साथ गलत हरकत की। यह शर्मनाक घटना तिरला में एनजीओ होरो के नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की है। इस मामल में आरोपित कोषाध्यक्ष परवेज आलम के विरुद्ध खूंटी महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इससे पूर्व शनिवार को मामला सामने आने के बाद खूंटी बीडीओ सविता सिंह और खूंटी महिला थानाप्रभारी दुलारमनी टुडू ने नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पीड़ित छात्राओं से पूछताछ की गई। इसके बाद बीडीओ ने बताया कि संस्थान के कोषाध्यक्ष की इस घिनौनी हरकत से छात्राएं डरी हुई हैं। उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। हालांकि फिर भी कुछ छात्राओं ने सहनशक्ति टेस्ट के नाम पर छेड़खानी किये जाने की बात को सही बताया।
छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पल्स चेक करने के नाम पर कोषाध्यक्ष ने उनके गुप्तांगों पर छुआ और मामले को दबाने के लिए धमकाया गया। वहीं इस मामले में जिला प्रशासन काफी गंभीर है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी मामले पर जानकारी लेते हुए ट्वीट कर डीसी और एसपी को जांच का आदेश दिया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications