झारखंडः खूंटी में अपहरण के बाद नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप

खूंटी। झारखंड में लड़कियों के साथ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले में गैंगरेप की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग आदिवासी छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं छात्रा के अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद कर लिया। हालांकि इस दौरान सभी गैंगरेप आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपितों की खोजबीन में पुलिस छापेमारी कर रही है।

khunti misdeed with minor girl police recovered victim

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना खूंटी के कर्रा थाना इलाके की है। सोमवार की शाम छात्रा अपनी सहपाठियों के साथ साइकिल से घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लड़कों ने अपहरण कर लिया और घटना को अंजाम दिया। छात्रा के अपहरण के बाद उसकी सहेलियों ने एक स्थानीय समाजसेवी को अपहरण की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

घटना को लेकर पीड़िता की एक दोस्त ने बताया कि घर वापसी के दौरान रास्ते में स्कूटी पर सवार तीन युवक और मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक काफी देर से उनके आगे-पीछे चलते रहे और उन्हें धमकाने लगे। इसी दौरान पीड़िता साइकिल से गिर गई तो स्कूटी सवार एक युवक ने उसका हाथ पकड़ा और दूसरे युवक ने उसे जबरन स्कूटी पर बैठा कर कहीं ले गए।

बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी तो रात करीब साढ़े बारह बजे उसे बरामद कर लिया। लेकिन पीड़िता की हालत अभी खराब है। बेहतर उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को साकेटोली बाजार टांड से बरामद कर लिया । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही गैंगरेप के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+