Jharkhand Election: 'बीजेपी के झूठे वादों से सावधान रहे वोटर्स', कल्पना सोरेन ने कुछ यूं लिया आड़े हाथ

Jharkhand Election 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विधायक कल्पना सोरेन ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के "झूठे वादों" से सावधान रहने और उनमें ना फंसने का आग्रह किया।

डुमरी में एक सभा को संबोधित करते हुए कल्पन सोरेन ने विश्वास जताया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में अगली सरकार इंडिया ब्लॉक की बनेगी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'भाजपा नेता आएंगे और आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। भाजपा के झूठे वादों और भ्रम में मत फंसिए। हम झारखंड में फिर से 'अबुआ' (हमारी) सरकार बनाएंगे।'

kalpana soren

इस दौरान कल्पना ने मौजूदा सरकार की कई कल्याणकारी पहलों पर प्रकाश डाला। इनमें 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफी और सावित्रीबाई फुले योजना शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में राज्य में गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम किया है।

कल्पना सोरेन ने आगे कहा, 'झारखंड के गठन के बाद यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के बारे में सोचा है और उन्हें मैया सम्मान योजना का लाभ दिया है। इस योजना के तहत अब राशि मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये की जाएगी।' इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली "डबल इंजन सरकार" ने महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में नहीं सोचा।

कल्पना ने कहा,'भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने का सपना नहीं देखना चाहिए, क्योंकि यह सपना पूरा नहीं होगा।' बता दें, झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी। झारखंड की 43 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। इन सीटों पर पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+