'हर कोई मंत्री पद चाहता है', कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर JMM सांसद महुआ माजी, सीट बंटवारे पर कही ये बात
Jharkhand Politics: झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे और नई सरकार के गठन के बाद सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसे में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच सीएम चंपई सोरेन ने कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की। वहीं कैबिनेट विस्तार के बाद नाराज विधायकों दिल्ली भी होकर आए।
अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग कयास लगाएं जा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस कोटे से पुराने चेहरों को ही रिपीट किए जाने से ये सभी नाराज हैं। वहीं इस पूरे मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सांसद महुआ माजी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विधायकों की नाराजगी पर बयान
झारखंड कांग्रेस के विधायकों की नाराजगी पर जेएमएम राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा, "परिवार में मतभेद होते रहते हैं। हर कोई मंत्री पद चाहता है। अगर किसी कारणवश उन्हें मंत्री पद नहीं मिला तो वे निराश हो जाएंगे, लेकिन हमें उम्मीद है कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें इस मुद्दे से बाहर लाएंगे और उन्हें शांत करेंगे।"
Recommended Video
सीट शेयरिंग पर दिया ये बयान
वहीं लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सांसद महुआ माजी ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है, लेकिन पिछली बैठकों में कहा गया था कि टिकट उन उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जो जीत सकते हैं। अब यह देखा जाएगा कि किसका उम्मीदवार मजबूत है।
हेमंत सोरेन को लेकर कही ये बात
इसी के साथ ईडी को लेकर जेएमएम सांसद ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हमें उम्मीद है कि हेमंत सोरेन बहुत जल्द बाहर आएंगे। उन्होंने पिछली बार अपनी कुशल रणनीति से डबल इंजन सरकार को हराया था। वह अपने करिश्माई व्यक्तित्व के साथ जनता के बीच गए और महागठबंधन की सरकार सत्ता में लाए। इस बार भी, हम सरकार बनाएंगे। उनका (हेमंत सोरेन) कद बढ़ गया है - एक मजबूत आदिवासी नेता के रूप में, जो हारे नहीं। वह स्टार प्रचारक हैं। हर कोई उनके साथ है और आगामी चुनाव में इसके परिणाम देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications