अपनी ही पार्टी पर बिफरीं JMM नेता सीता सोरेन, कहा- दलालों के हाथों में चली गयी है दल की कमान

रांची। झारखंड के सोरेन परिवार में भी अंदरूनी कलह शुरू हो गई है। चतरा जिले के 9 कार्यकर्ताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने निष्कासित कर दिया, जिसके बाद शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन बिफर गईं। अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्होंने नाराजगी जताई। सीता सोरेन ने लिखा कि मुक्त करो मुझे शैतानों से सोये क्यूँ हो अब तक, रो-रो कर कहती धरती माता, दो हर दिल पर दस्तक" जिस जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए झारखंड का निर्माण किया गया था वो झारखंड अब खुद को बचाने की पुकार कर रही है।

jmm leader sita soren tweet against her party

इसके अलावा उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि झारखंड की धरती चीख़ कर यह कह रही हैं कि दलालों और बेईमानों के चंगुल से मुझे बचाया जाए। झारखंड कि इसी चीख़ और पुकार को सुनकर शायद दुर्गा सेना का गठन किया गया है।

वहीं पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को ट्वीट में टैग करते हुए लिखा कि माननीय केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय शिबू सोरेन जी, आपके और स्वर्गीय दुर्गा सोरन जी के खून-पसीने से खड़ी की गई पार्टी वर्तमान में दलालों और बेईमानों के हाथों में चली गई है ऐसा प्रतीत हो रहा है। स्थिति अगर यही रही तो पार्टी कई गुटों में बटती नज़र आएगी।

दुर्गा सोरेन ने लगातार कई ट्वीट किये। उन्होंने लिखा कि दलालों और बेईमानों से पार्टी को बचाना अब सिर्फ आपके हाथों में है. जिस उम्मीद और आशा के साथ पार्टी की नींव रखी गई थी उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सिर्फ आपके हाथो में और किसी में नहीं। पार्टी तोड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई आप करे न कि कोई और

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+