झारखंडः विधवा बहन से अवैध संबंध होने पर चचेरे भाई-भाभी को उतार दिया मौत के घाट

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूमि जिले के टोंटो थाना इलाके के जामडीह गांव में युवक ने चचेरे भाई और भाभी की चाकू घोंपकर निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने चार भतीजों पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की विधवा बहन से था आरोपी का अवैध संबंध

मृतक की विधवा बहन से था आरोपी का अवैध संबंध

पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते शुक्रवार को आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घर में सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और चाकू घोंपकर पहले पति-पत्नी को मारा फिर बच्चों की भी जान लेने की कोशिश की। हालांकि वारदात के दौरान बच्चों की चीख से घबराकर युवक भाग गया। पुलिस की मानें तो आरोपी का मृतक की विधवा बहन से अवैध संबंध था, जिसका पति-पत्नी दोनों ही विरोध करते थे।

सो रहे परिवार पर किया हमला

सो रहे परिवार पर किया हमला

इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने चचेरे भाई-भाभी को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही चार भतीजों पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुन गांववाले मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बाप-बेटों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

जहां पिता की मौत हो गई। जबकि बड़े बेटे को वहां से जमशेदपुर रेफर किया गया।
पत्नी का शव घर में ही पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। मामले की जांच जारी है। घटना से गांव में मातम का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+