Jharkhand: झारखंड में ट्रांसजेंडरों की बल्ले-बल्ले, हर महीने पेंशन, मिलेगा OBC वाला लाभ
झारखंड में ट्रांसजेंडरों को हेमंत सोरेन सोरेन सरकार की तरफ से बड़ी सौगात दी गई है। दरअसल, यहां ट्रांसजेंडर को अब तीसरे लिंग के रूप में जाना जाएगा। दूसरा, जो ट्रांसजेंडर आरक्षण की किसी भी श्रेणी के अंतर्गत नहीं आते हैं, उन्हें ओबीसी सूची में रिक्त क्रमांक स्थान 46 पर शामिल किया जाएगा। एक अन्य प्रस्ताव के अनुसार, सीएम राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत, ट्रांसजेंडरों को प्रति व्यक्ति 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। झारखंड की कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने इसकी जानकारी दी है।
सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थान में भी आरक्षण
झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडरों को सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण देने के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में दाखिले में भी आरक्षण देने का फैसला किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रांसजेंडर समुदाय को यह आक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC श्रेणी के कोटे के तहत दिया जाएगा। बता दें कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग को 14 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है

राज्य के हर नागरिक को समान अधिकार मिले: हेमंत सोरेन
झारखंड में ट्रांसजेंडरों को ओबीसी सूची में शामिल करने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने उन लोगों तक पहुंचने का फैसला लिया है जिनके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। बात यहीं खत्म नहीं होती है। आज का फैसला और उसका परिणाम एक प्रयास है सरकार इसे दूर तक ले जाए। ताकि राज्य के हर नागरिक को समान अधिकार और समान सम्मान मिले।












Click it and Unblock the Notifications